जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,
दंतेवाड़ा:-जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जिसके तहत जिले के पोरदेम के जंगलों में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने पांच लाख के ईनाम एक नक्सली को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवानों की टीम नक्सल सर्चिंग के लिए निकली हुई थी उसी दौरान उसी दौरान जवानों की मुठभेड़ नक्सलियों से हो गई जिसमें एक नक्सली मारा गया। जवानों घटना स्थल मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया है।सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से एक पिस्टल ,पिट्ठू और अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुई हैं। मृत नक्सली की शिनाख्ती मलंगर एरिया कमेटी मेम्बर संतोष मरकाम के रूप में की गई है । संतोष मरकाम पर शासन द्वारा 5 लाख का इनाम घोषित है। और उस पर अरनपुर थाने में 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। घटना की पुष्टि दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने की है।