जिया न्यूज:-जगदलपुर,

जगदलपुर:-बस्तर संभाग अंतर्गत प्रधान आरक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पदों के भर्ती के लिए विभागीय पदोन्नति परीक्षा रविवार को संपन्न की गई। आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों का लिखित परीक्षा भी संपन्न किया गया। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी की गई जानकारी में 15 से 21 सितंबर तक शारीरिक स्वस्थता परीक्षा 05 वीं वाहिनी छ.स.बल, जगदलपुर में आयोजित की गई,इस शारीरिक स्वस्थता परीक्षा में 2978 आरक्षक तथा 308 प्रधान आरक्षक काबिल पाये गए, जिन्हें रविवार को संभाग के 7 जिला मुख्यालय जगदलपुर , दन्तेवाड़ा , कांकेर , बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा एवं कोण्डागांव में लिखित परीक्षा में शामिल किया गया। विभागीय पदोन्नति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में पास होने वाले आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों को वरिष्ठता क्रम के आधार पर बस्तर संभाग में रिक्त पदों के विरूद्ध योग्यता सूची जारी कर विभागीय प्रक्रिया अनुसार पदोन्नति दी जावेगी। बी.एस. ध्रुव, पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय , नवा रायपुर एवं जितेन्द्र सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक बस्तर की अध्यक्षता में गठित की गई विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा संभाग के समस्त पुलिस अधीक्षकगण की पर्यवेक्षण में लिखित परीक्षा सम्पन्न कराया गया।
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी. द्वारा जगदलपुर मुख्यालय में आयोजित लिखित परीक्षा केन्द्र का भ्रमण किया साथ ही प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।