जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा/गीदम,
गीदम:-नगर में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ते जा रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गत रात्रि नगर के ह्रदय स्थल स्थित बाबा रामदेव मंदिर, जैन मंदिर, में लाखों की चोरी हुई वही कामना जैन के घर से जेवरात व कन्हैयालाल साहू के घर से मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाबा रामदेव मंदिर की दान पेटी को विगत कई महीनों से नहीं खोले गया था। जिसमें लाखों रुपए के होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वही कामना जैन के घर में ताला तोड़कर लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए का जेवर चोरों ने चोरी कर लिया।

वही कन्हैया लाल साहू की मोटरसाइकिल पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व डॉग स्वायड मौके पर पहुंच चुके है। और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है। और चोरों को पकड़ने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि विगत कुछ महीनों में नगर में लगातार चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए व्यापारी संघ व जनप्रतिनिधियों ने पुलिस व प्रशासन पर दबाव बनाया था और जिसके बाद नगर में पेट्रोलिंग वह पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई थी उसके बाद भी नगर में एक ही दिन में चार से पांच चोरी की वारदातें होना पुलिस की पेट्रोलिंग हुआ गश्त पर सवालिया निशान लगा रहा है। लोगों को कहना है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। जिससे चोरों पर पुलिस किसी भी कार्रवाई का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। नगर में इस प्रकार की चोरी की वारदातें बढ़ना व मंदिरों में चोरी करना कोई आम बात नहीं है। कही न कही यह पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण इस प्रकार की घटनाएं नगर में बढ़ रही है। अब देखने वाली बात यह है कि अब इन घटनाओं पर पुलिस की क्या प्रतिक्रिया रहती है।