October 5, 2023
Uncategorized

शहीद जवानों को किया याद,वीर जवानों को केंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि
अगवा किये जवान को निशर्त रिहा करने की अपील -खोमेंद्र

Spread the love

जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,

दंतेवाड़ा:-छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन दंतेवाड़ा के द्वारा शहीद स्मारक चौक दंतेवाड़ा में बीजापुर सुकमा की सीमा टेकलगुड़ा तरेम हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस हमले में 23 वीर जवान वीर गति को प्राप्त हुए थे। जिनकी याद में शिक्षकों ने केंडल जलाकर शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष उदयप्रकाश शुक्ला ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बस्तर जैसे शांत स्थान पर ऐसे विध्वंसक घटना का होना निंदनीय हैं।

एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष खोमेन्द्र देवांगन ने कहा कि वीर जवानों के परिवार वालो को ईश्वर से सहने की शक्ति प्रदान करे जवानो को स्वर्ग में स्थान मिले घायल जवान जल्द से स्वस्थ हो, संगठन के पदाधिकारियों व जिले के शिक्षकों ने अगवा किये गये जवान की सकुशल वापसी की अपील की है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदयप्रकाश शुक्ला,जिला सचिव नोहर सिंह साहू,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शैनी रविन्द्र,ब्लाक अध्यक्ष खोमेन्द्र देवांगन,अमित देवनाथ, ब्लॉक संरक्षक प्रमोद कर्मा,ढलेश आर्य, जिला प्रवक्ता कमल किशोर रावत ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेश पटेल,भवानी प्रसाद कौशिक,पोरस कुमार बिंझेकर,चिरस लकड़ा,आनंद मुडामी,रविन्द्र ठाकुर,गुलाब सिंह ठाकुर,संजीव पैकरा,अजय सिदार,अमित साहू,हेमलता साहू,कोकिला ठाकुर, गायत्री पटेल,सुषमा दास,रेखा गुप्ता,साधना उरकुड़े, उषा देवांगन,राजेन्द्र यादव,शेषुनाथ गौतम,विरेश त्रिपाठी, संतोष पांडेय,व अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

शहीद विधायक भीमा मंडावी की द्वितीय पुण्यतिथि में मूर्ति अनावरण

jia

पटरी से उतरे 17 वैगन, पुलिस व रेलवे कर्मी जुट गये मार्ग दुरुस्त में,
पुलिस ने किया नक्सली घटना से इंकार, कहा तकनीकी खराबी है वजह

jia

पदोन्नति उपरांत जिला पुलिस कप्तान ने आरक्षकों की
बांहों को लाल फीतों से किया सुशोभित
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय समारोह में तेरह
आरक्षकों किया पदोन्नत

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!