

रिपोर्टर:-अरुण कुमार सोनी,बेमेतरा,
बेमेतरा :-जय महामाया समिति एवं समस्त ग्रामवासी मजगाँव के तत्वाधान में ग्राम मजगाँव जिला बेमेतरा में चल रही । भव्य संगीतमय श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में पूज्य महराज पं. मनहरण मुकेश तिवारी जी ग्राम खैरबना कवर्धा वाले द्वारा वेदी पूजा, गौकर्ण माहत्म्य कथा। प्रथम दिवस में कथा आरंभ से हिरण्याक्ष वध तक। द्वितीय दिवस कपिल आरण्यान, शिवसती, ध्रुवचरित्र। तृतीय दिवस जड़भरत, नरसिंह अवतार, प्रह्लाद चरित्र। चतुर्थी दिवस गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्री राम व श्री कृष्ण जी का जन्म कथा। पंचम दिवस बाल लीला, माखन चोरी, रूखमणी मंगल। छठवीं दिवस प्रद्युम्न जन्म, भगवान कृष्ण की अन्य विवाह, सुदामा चरित्र। सप्तमी दिवस दत्तात्रेय के चौबीस गुरु, परीक्षित मोक्ष, भागवत चढोंत्री। समापन दिवस प्रातः गीता पाठ, गीता प्रवचन , तुलसी वर्षा, हवन पुजा, कपिल तर्पण, महाप्रसादी वितरण। जैसे आदि बहुत सुंदर कथा सत्संग का प्रसंग सुनाया और भगवान श्री कृष्ण की महिमा के साथ जीवन कैसे जीया जाए भगवान को कैसे पाएं, अपने जीवन मे सेवा साधना सरलता के गुण कैसे आए, एवं विभिन्न कथाओं में मनमोहक झाँकीयां भी दिखाई। भजन कीर्तन करते हुए भक्तजनों ने भाव विभोर होकर कथा सत्संग का आनंद लिया। इस कार्यक्रम के जानकारी जय महामाया समिति के अध्यक्ष सोनू साहू ने दिया।*