December 4, 2023
Uncategorized

वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, पदोन्नति जैसे मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई की हुयी बैठक

Spread the love

जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा/गीदम,

गीदम:-सहायक शिक्षक फेडरेशन के विभिन्न प्रमुख मांगों जैसे- वेतन विसंगति ,क्रमोन्नति, पदोन्नति को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्राँतीय आह्वान पर दिनांक 12 मार्च 2021 को होने वाले विधानसभा घेराव के संबंध में सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई गीदम की आवश्यक बैठक हुई। जिसमेँ विधानसभा घेराव के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक नाग एवँ सँभागीय सँगठन मँत्री गोवर्धन सारके ने उपस्थित सभी सहायक शिक्षक साथियोँ से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर चलो अभियान को सफल बनाने की अपील की। साथ ही ब्लाक सँरक्षक नीतिन विश्वकर्मा ने भी सबको एक होकर अपनी माँगोँ को सरकार से पूरा कराने की बात कही। इस सँबंध मेँ महिला सँगठन ने भी अपनी हक की लडा़ई के लिए बढ़ चढ़कर भाग लेने की बात कही। उक्त बैठक मेँ प्राँतीय संगठन मंत्री सहायक शिक्षक फेडरेशन गोवर्धन सारके, जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा अशोक नाग, ब्लॉक इकाई के संरक्षक नितिन विश्वकर्मा, देवलाल पांडे ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम नाग, उपाध्यक्ष संतोष मानिकपुरी, बनारू कश्यप, श्रीमती नीतू ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्याम डेगल, सचिव तिरपरेश चापडी़, महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती नीता भारद्वाज, श्रीमती शिल्पा चौहान, श्रीमती अमिता भद्र, श्रीमती रीता सलाम, श्रीमती रँजिता नाग एवं समस्त सहायक शिक्षक/ शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Related posts

महादेवघाट के मकान में लगी आग, घर का सामान हुआ खाक
घर पर कोई नहीं था,विधायक भी पहुँचे मौके पर

jia

घाटधनोरा शक्ति केन्द्र में बूथ सशक्तिकरण अभियान जोरशोर पर

jia

हम सबसे कहानियां जुड़ी हुई हैं, कहानियां हम सभी को जोड़ती है- मिश्रा
सुप्रसिद्ध कथाकार की कहानियों के किरदारों से जुड़े श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
बस्तर आर्ट गैलरी में जुटी लोगों की भीड़, कहानियों से युवाओं को मिली प्रेरणा

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!