जिया न्यूज़:-जगदलपुर/नारायणपुर,
नारायणपुर जिले के कड़ेनार और मंदोडा के पास नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को बम से उड़ा दिया है। इस नक्सली हमले में डीआरजी के 5 जवान शहीद हो गए हैं। 8 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है, कि बस में डीआरजी के जवान सवार थे। जिले के एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। हमले में घायल जवानों को पास के घौड़ाई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल जवानों को नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया है। इसमें से भी कई गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि बस में दर्जनों जवान सवार थे। धौड़ाई और पल्लीनार के पास विस्फोट में जवान से भरी बस को उड़ा दिया। बताया जा रहा है कि कड़ेनार से कन्हार गांव जवानों से भरी बस लौट रही थी। इस दौरान माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया। इस घटना की पुष्टि डीजीपी डी एम अवस्थी ने की है।