जिया न्यूज़:-रवि दुर्गा-किरंदुल,
किरंदुल:-प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा के दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष शेख नजमुल ने अपनी मोर्चा व संगठन का विस्तार करते हुये किरंदुल मण्डल अल्पसंख्यक महिला मोर्चा के अध्यक्ष युवा नेत्री शेख हसीना परवीन को नियुक्त किया और पार्टी में तन मन व समर्पित भावना से काम करने को कहा.
इस खास मौके पर नवनियुक्त महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की किरंदुल मंडल अध्यक्ष शेख हसीना परवीन ने “जिया न्यूज” से चर्चा करते हुये बताया कि भाजपा संगठन का शुक्र गुजार हूँ जिन्होंने मुझ पर पार्टी ने जो भरोसा किया है मै जरूर जमीनी स्तर पर जाकर निःस्वार्थ सेवा भाव से जनता के लिये पार्टी के प्रति काम करूंगी और मण्डल में पार्टी का वर्चस्व बनाये रखूँगी.