जिया न्यूज़:-बब्बी शर्मा कोण्डागाँव,

कोण्डागाँव:- छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूवात हो गई है। इस तारतम्य में कोण्डागांव जिले में शांति पूर्ण धान खरीदी हेतु पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्वार्थ तिवारी भापुसे. के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारी को धान खरीदी केन्द्र क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगाने एवं लगातार पेट्रोलिंग करने आदेशित किया गया है।
जिले के सभी धान खरीदी केन्द्र में टोकन वितरण एवं धान खरीदी का कार्य शांतिपूर्ण तरिके से चालू है। सभी केन्द्र में थाना प्रभारी द्वारा निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर निगाह रखी जा रही है।
इसी कड़ी में एसडीओपी फरसगांव मणिशंकर चंद्रा, एसडीओपी केशकाल भूपत धनेश्री, एसडीओपी कोण्डागांव निमितेश सिंह, एवं उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) सतीश भार्गव ने अपने अपने अनुभाग के सभी धान खरिदी केन्द्र का निरीक्षण किये एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु थाना प्रभारियों को निर्देश दिये। छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपयें किये जाने पर छत्तीसगढ़ राज्य से लगे सीमावर्ती उड़ीसा राज्य से धान छत्तीसगढ़ में लाकर खपत किये जाने की पूर्ण आशंका हैं। जिस पर राज्य शासन द्वारा दिगर राज्यों से धान छत्तीसगढ़ लाने में प्रतिबंध लगाने हेतु संबंधित जिले के जिलाधिकारियों को आदेशित किया गया हैं। इस हेतु लगातार पेट्रोलिंग जारी है।