जिया न्यूज:-जगदलपुर,
जगदलपुर:-विजयादशमी के अवसर पर शहर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से निकाले गए पथ संचलन में भगवा ध्वज के साथ स्वयं सेवकों ने संचलन किया। पथ संचलन राजमहल परिसर से गोल बाजार,महावीर चौक,चांदनी चौक,पनामा चौक,संजय बाजार,सिरहासार चौक होते हुए राजमहल परिषर में संप्पन हुआ। पथ संचलन में स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश के साथ संचालन किया। मार्ग के मुख्य चौराहों और विभिन्न स्थानों पर शहरवासियों एवम विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल में शस्त्र पूजन और बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। विजयादशमी पर्व शक्ति उपासना का पर्व है। आज ही के दिन डॉ हेडगेवार ने हिंदू समाज को संगठित करने के लिए संघ की स्थापना की थी।पथ संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समस्त अनुषांगिक संगठनों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।