जिया न्यूज़:-जगदलपुर,
जगदलपुर:-पुलिस अधीक्षक दीपक झा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में नगरनार पुलिस द्वारा धारा 420 भादवि एवं 138 (चेक बाउन्स) के प्रकरण में विगत 05 वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।
मामले के बारे में नगरनार थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले ने बताया कि लिंगेश्वर सेठिया 43 वर्ष निवासी मंगनपुर जो नगरनार थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुरंदी एवं आसपास के कुछ किसानों से मक्का की फसल खरीददारी में धोखाधड़ी कर घटना दिनांक से लगातार फरार था। जिसे थाना नगरनार पुलिस के द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा था कि रविवार को आरोपी लिंगेश्वर सेठिया 43 वर्ष को गिफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में उप निरी खोमराज ठाकुर, उपनिरी अरूण कुमार नामदेव (सायबर प्रभारी) सउनि सुधराम नेताम, आर० सत्यनारायण गोयल, सहा आर विरेन्द्र ठाकुर का मुख्य भूमिका रहा।