जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा/बीजापुर,
घटना में पुलिस के 22 जवान शहीद, 1 लापता, 31 घायल
12 माओवादियों के मारे जाने व 16 के घायल होने की सूत्रों से मिली जानकारी
दंतेवाड़ा:-बीजापुर एवं सुकमा जिले के सीमावर्ती तर्रेम थाना क्षेत्र के जोनागुड़ा जंगल इलाके में संयुक्त पुलिस पार्टी और नक्सलियों मिलिट्री बटालियन नम्बर एक के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि पुलिस और नक्सलियों के बीच चली इस मुठभेड़ में पुलिस के 22 जवान शहीद हो गये। व एक जवान अभी भी लापता है जिसकी तलाश के लिये सर्चिंग की जा रही है। वही घटना स्थल से एक महिला माओवादियों का शव भी बरामद किया गया है। साथ ही इस हमले में माओवादियों को बडा नुकसान हुआ है। इस मुठभेड़ में पुलिस के 31 जवान घायल भी हुए हैं। जिसमें 13 जवानों का इलाज रायपुर में चल रहा है वह अट्ठारह जवानों का इलाज जिला चिकित्सालय बीजापुर में किया जा रहा है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल पर माओवादियों के अभी भी जमावड़े की सूचना इंटेलिजेंस से प्राप्त हुई है। जिसके कारण लगातार घटनास्थल के आसपास सर्चिंग की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 माओवादी इस मुठभेड़ में मारे गए हैं और 16 माओवादियों के घायल होने की जानकारी मिली है। जिन्हें 3 से 4 ट्रैक्टरों के माध्यम से आसपास के गांव में माओवादियों द्वारा ले जाया गया है। वही इस मुठभेड़ में सात AK47, दो यूबीजीएल, एक एलएमजी नहीं मिली है जिसकी सर्चिंग लगातार की जा रही है। कल जवानों की मुठभेड़ माओवादियों की मिलिट्री बटालियन नंबर 1 से हुई थी जो नक्सलियों की सबसे ताकतवर बटालियन मानी जाती है। और इस बटालियन को हिड़मा लीड करता है। इसके बावजूद भी माओवादियों का जवानों ने डटकर मुकाबला किया और कई माओवादियों को मार गिराया। इस घटना के बाद पुलिस और भी ज्यादा मजबूती से माओवादियों मुकाबला करेगी।