जिया न्यूज़:-जगदलपुर,
जगदलपुर:-एक चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति विदर्भ से केरल तक मराठवाड़ा और अंदरूनी कर्नाटक होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका मध्य पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर राजस्थान से उप हिमालयन पश्चिम बंगाल और असम तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मध्य भाग होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।
प्रदेश में कल दिनांक 12 मई को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छग रहने की सम्भावना है।
सरगुजा और बस्तर संभाग में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ छीटें पड सकते हैं। गरज चमक के साथ अंधड चलने और आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है।