जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा/गीदम,
गीदम:-जैन समाज के आराध्य संत आचार्य श्री महाश्रमण जी की अहिंसा यात्रा जिले की व्यवसायिक नगरी गीदम में पहुंचने की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। नगर के सभी समुदाय के लोग आचार्य श्री महाश्रमण जी के स्वागत के लिए तत्पर है। नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। नगर के सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाज प्रमुख धर्मगुरु के स्वागत के लिए एक मंच पर आकर स्वागत की तैयारियां कर रहे है। गौरतलब है कि आचार्य श्री महाश्रमण जी की अहिंसा यात्रा देश की राजधानी नई दिल्ली के लाल किले से प्रारंभ होकर तीन देशों सहित देश के अनेकों राज्यों से होकर व्यवसायिक नगरी गीदम पहुंची हैं। और लोगों को अहिंसा का संदेश दे रही हैं। उनके स्वागत में पूरे नगर को अहिंसा परमो धर्मा के झंडो एवं नारो से सजाया गया हैं। उनके स्वागत में नगर के सभी सामाजिक प्रतिष्ठान बंद रखे गए हैं यहां आचार्य श्री महाश्रमण जी नगर के लोगों को अहिंसा का संदेश देंगे और लोगों को अहिंसा के मार्ग में चलने के लिए प्रेरित करेंगे।