October 5, 2023
Uncategorized

धार्मिक पेज हुआ हैक, कुछ घंटों में ही सायबर ने लिया वापस

Spread the love

जिया न्यूज़:-जगदलपुर,

जगदलपुर। कोरोना काल मे जहाँ लोगो को घरों में सुरक्षित रहने की बात कही जा रही है, वही गायत्री परिवार से जुड़े लेख राम साहू की फेसबुक आईडी को किसी हैकर ने हैक कर लिया, जिसके बाद मामले की जानकारी सायबर सेल को दिया गया, जहाँ कुछ घंटों के अंतराल में ही ही इस फेसबुक को सही सलामत वापस किया गया।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए लेखराम साहू ने बताया कि बीती रात हैकर ने उनके फेसबुक पेज को हैक करते हुए उसमे अश्लील वीडियो आदि को डाल दिया, जिसके बाद पेज से जुड़े लोगों ने इसकी जानकारी दी, श्री साहू मामले की सूचना सायबर सेल को दिया, जहाँ प्रभारी व एक्सपर्ट की मदद से पेज को हैकर से वापस लाया गया और श्री साहू को वापस सौपा गया,
श्री साहू ने बताया कि इस पेज में करीब 12 लाख लोग जुड़े हुए है, सेह ही 57 हजार से अधिक इनके फॉलोवर भी है, जिसमे रोजाना लोगो को ज्ञान की जानकारी के साथ ही धर्म व परिवार से जुड़े जानकारी बताई जाती है, 13 देश जिसमे पाकिस्तान, सऊदी अरब, आस्ट्रेलिया के अलावा अन्य देश के लोग भी इस पेज में जुड़े हुए है,
पेज होने की जानकारी मिलने के बाद इसमें लगातार लोग और भी जुड़ रहे थे, लेकिन असामाजिक तत्वों ने इसे हैक कर लिया था, पेज वापस मिलने के बाद पेज से जुड़े लोगों से इस बात को भी सांझा किया गया और दुख व्यक्त भी किया, सायबर के अधिकारियों की मदद से पेज वापस मिल गया। श्री साहू ने इसके लिए बस्तर पुलिस को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।

Related posts

Chhttisgarh

jia

कंटेंनमेंट एरिया से बाहर जाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ हुयीएफआईआर प्रशासन ने कंटेंनमेंट एरिया के लोगो को कोविड 19 के निर्देशो के पालन की दी सख्त हिदायत कंटेंनमेंट जोन में कलेक्टर ने दो कंट्रोल रूम बनाने के लिये निर्देश

jia

नकाबपोशो ने घर मालिक को बनाया बंधक, लूट कर ले गए हजारों रुपये
बीती रात बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम हाटगुड़ा में हुई लूट को वारदात

jia

Leave a Comment

error: Content is protected !!