जिया न्यूज:-आशीष परिहार-कांकेर,
कांकेर:-विश्व बंधुत्व का संदेश देने हेतु विशाल संत निरंकारी समागम 29 मार्च को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सामने जीई रोड जोरा में आयोजित है। संत निरंकारी मिशन की कल्याण यात्रा सदगुरू माता सुदीक्षाणीजी महाराज की आतिथ्य में मानवता की सेवा हेतु विशाल समागम होने जा रहा है।
सदगुरू माताजी की कल्याण यात्रा 20 मार्च को ग्वालियर से प्रारंभ हुई है , जो इंदौर ,भोपाल सागर , कटनी , रीवां ,सतना , जबलपुर , बिलासपुर होते हुए रायपुर में विशाल समागम के पश्चात 30 मार्च को राजनांदगांव में समापन होगा।
जोनल इंचार्ज गुरूबक्शसिंह कालरा ने उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।