जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,
दंतेवाड़ा:-भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने शेर के खाल की तस्करी मामले में गिरफ्तार पुलिस जवानो व् स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अन्य लोगो की गितफ़्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाते हुए कहा है की कांग्रेस सरकार के संरक्षण में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में वन्यजीवों का अवैध शिकार ,तस्करी जारी है | जिस पर अंकुश लगाने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार व् वन अमला पूरी तरह से नाकाम है | उन्होंने कहा की जिस तरह पुलिस के जवान तस्करी में संलग्न है इससे लगता है की एक संगठित गिरोह
छेत्र में सक्रीय है | पुलिस केवल दिखावे के नाम पर कार्यवाही कर रही है | उन्होंने कहा की तस्करी के मामले में कुछ कांग्रेस के नेताओ से तार जुड़े हुए है | जिन्हे बचाने की कोशिस प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है | भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी जी ने दोषियों के साथ सख्त कार्यवाही करने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियो पर विभागीय कार्यवाही करने की बात कही है |