जिया न्यूज़:-दंतेवाड़ा,
दोनो माओवादियो पर थाना कटेकल्याण में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज
दंतेवाड़ा:-जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना कटेकल्याण में क्षेत्र से एक इनामी सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुनगा के पहाड़ी जंगल मे दो तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखायी दे रहे है।मुखबिर की सूचना के आधार पर मुखबिर की सूचना पर डीआरजी दंतेवाड़ा एव थाना कटेकल्याण की संयुक्त पुलिस पार्टी इस सूचना की पुष्टि हेतु ग्राम गादम एवम मुनगा की ओर रवाना हुयी।तभी ग्राम मुनगा के पहाड़ी जंगल मे दो तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर भागने लगे। जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसमें एक महिला और एक पुरुष पकड़े गये। संदिग्ध महिला एवं पुरुष से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम देवे उर्फ मोटली मंडावी व हिड़मा उर्फ गिड्डा कवासी बताया।एक लाख के इनामी माओवादी हिड़मा उर्फ गिड्डा कवासी पर थाना कटेकल्याण में अपराध क्रमांक 25 /2019 धारा 120(बी) का आरोपी चिकपाल पंचायत डीएकेएमएस अध्यक्ष हिड़मा उर्फ गिड्डा कवासी उम्र 29 वर्ष एवम देवे उर्फ मोटली पर अपराध क्रमांक 8/2021 धारा 147, 148, 149, 307 भारतीय दंड विधि 25, 27 आर्म्स एक्ट 4 वी प अधि एवम 13(1), 38(2), 39(2) में पंजीबद्ध आरोपी देवे उर्फ मोटली मंडावी पिता पांडू मंडावी उम्र लगभग 20 वर्ष पकड़े गये। उपरोक्त दोनों माओवादियों को थाना कटेकल्याण लाकर वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।