जिया न्यूज़:-जगदलपुर,
जगदलपुर:-पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक आशिष अरोरा के मार्ग दर्शन में नगरनार पुलिस द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए नगरनार थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया कि आज मुखबीर से सूचना मिला कि एक वाहन सफेद रंग का टाटा कंपनी का 407-EX माजदा क्रमांक HR 5796 के पीछे डाला मे कच्चे आम से भरे कैरैटो की नीचे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य परिवहन कर ले जा रहा है। सूचना मिलते ही एक टीम धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास पहुँचकर नाका बंदी कर दिए। कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार एक वाहन सफेद रंग का टाटा कंपनी का 407-EX माजदा कंमाक HR 5796 आता हुआ दिखाई दिया, जिसे नाकाबंदी कर पकड़े गिरफ्तार आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम इसुब खान 20 साल निवासी ग्राम गोपीखेडा थाना चांदहट जिला पलवल (हरियाणा) का रहने वाला बताया। उसके कब्जे से 300 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 1500000/ रू- (पन्द्रह लाख रूपये) एवं एक वाहन सफेद रंग का टाटा कंपनी का 407-EX माजदा कमाक HR 5796 को बरामद कर जप्त किया गया। जप्तशुदा वाहन कार की किमत पांच लाख रूपये है। सभी को मिलाने पर कुल बीस लाख रूपये के लगभग माल जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
इस कार्यवाही मे निरीक्षक शिवशंकर गेंदले, सउनि सुधराम नेताम, सउनि मीना यादव प्रधान आरक्षक रैनू राम मौर्य, शैन सिंह सलाम आरक्षक अनंत राम बघेल, दलारू आडिल दुखसिंह नरेटी, लक्ष्मीश्वर नाग सहायक आरक्षक जोगा कश्यप, मनोज कश्यप का मुख्य भूमिका रहा है।